Hindi News (हिन्दी समाचार) Website, Watch Live Tv Coverage, Latest Khabar ,Breaking News In Hindi Of India World ,Sports ,Businesses Films
खूब बरसे बादल, टूटा चार साल का रिकार्ड Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
TRY NOW
शहर चुनें
Home › Uttar Pradesh › Siddharthnagar › It Rained Heavily, Four Years Of Broken Record
खूब बरसे बादल, टूटा चार साल का रिकार्ड
गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
Read Now
ख़बर सुनें
खूब बरसे बादल, टूटा चार साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
मई माह में चार वर्ष बाद हुई करीब 35 मिलीमीटर बारिश
बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान
कीचड़ से सनीं सड़कों पर आवागमन में हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिना मानसून के लगातार जिले में 20 घंटे से अधिक बादल जमकर बरसे। इस बारिश ने मई माह के चार साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिले में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ। एक तरफ जहां खेतों में पानी भर जाने से सब्जी की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ा तो वहीं बारिश अधिक होने से खरीफ की फसल की तैयारी में लगे किसानों की जुताई रूक गई। बारिश से जगह-जगह हुए जलभराव से गांव से शहर तक लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। कीचड़ से सनी सड़कों पर आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी हुआ था। अलर्ट के अनुसार बुधवार को पूरे दिन रूक-रूक बारिश की संभावना जताई गई थी। बारिश का सिलसिला पूरे दिन चला। रात आठ बजे के बाद एकाएक मौसम और बिगड़ा और बिना मानसून के ही झमाझम बारिश होने लगी। बारिश का यह सिलसिला यहीं नहीं टूटा बृहस्पतिवार शाम तीन बजे तक बारिश का यही हाल रहा। लगभग 20 घंटे तक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी नजर आने लगा। हर तरफ बारिश का असर देखने को मिला। बारिश की वजह से लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। चाहते हुए भी लोग घरों से नहीं निकल सके।
20 जून तक मानसून का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्री मानसून में अब तक 90 मिमी बारिश हो चुकी है। मई की बारिश ने पिछले चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को 24 घंटे के भीतर करीब 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। मई में 40 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 2020 में 18 मिमी, 2019 में 25 मिमी और 2018 में 22 मिमी बारिश हुई थी। पहली जून को केरल में मानसून पहुंचने की संभावना है, 20 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
by TaboolaSponsored LinksYou May Like
भारत का नं 1 तेल जो बालों को फिर से सिर्फ एक हफ्ते में उगाता है
Natural Hair Loss Products
जलभराव से गांव से शहर तक परेशानी
बारिश के बाद सड़क में बने गड्ढों में जलभराव हो गया। यह हाल गांव से शहर तक देखने को मिला। वन विभाग कालोनी की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। इससे लोगों को उसी से गुजरना को जाना पड़ा। इससे आगे 20 मीटर बड़े गड्ढे में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी से जूझना पड़ा। यही हाल रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ और हनुमानगढ़ी के पास रहा। राहगीरों को जलभराव से परेशान होना पड़ा। गांव में भी दिक्कत कम नहीं थी। जिले के हर हिस्से में बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
कार्यालयों में भरा पानी
बारिश से गांव सड़क ही नहीं। बल्कि सरकारी कार्यालय भी अछूता नहीं रहा। पीडब्ल्यूडी कार्यालय बारिश के कारण हुए जलभराव से तालाब में तब्दील हो गया। तहसील और ब्लॉक में भी यही स्थिति रही। वहीं पुरानी नौगढ़ में स्थिति आयुर्वेदिक अस्पताल बारिश के पानी से घिरा रहा, जिससे यहां जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। यह हाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र और तहसील मुख्यालय पर बने कार्यालयों में रहा।
चार वर्ष का टूटा रिकॉर्ड
कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक मई माह में चार वर्ष बाद 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो बहुत अधिक है। चार वर्ष पूर्व इस प्रकार की बारिश मई माह में हुई थी। पिछले दो दिनों में 40 मिलीमीटर तक दर्ज की गई है। बारिश से तापमान गिरावट आई है।
by TaboolaSponsored LinksYou May Like
The Cost of Apartment in Los Vegas Might Surprise You.
Los Vegas Apartments | Search Ad
जलभराव से हुई परेशानी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से भेडिहवा संपर्क मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। सड़क जगह-जगह टूटकर गढ्ढों में तब्दील हो गई है। यहां हल्की बारिश में सड़क पर कीचड़ हो जाता है। दो दिनों से हुए बारिश और जलभराव से लोगों को काफी दिक्कत हुई। क्षेत्र के चयन बहादुर, गिरजेश, रविंद्र कुमार, राजकुमार चौहान, राजेंद्र प्रसाद, अंग्रेज कुमार, कन्हैया, शंकर आदि लोगों ने सड़क को बनवाने की मांग की।
सब्जी किसानों को काफी नुकसान
डुमरियागंज। सब्जी की खेती करने वाले त्रिलोकपुर निवासी किसान रामअजोर मौर्य ने बताया कि बिना मौसम के हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे फसल सूखने के साथ ही जमीन पर पड़े टमाटर, सीताफल, नेनुआ, तरोई खराब हो जाएगी। साथ ही अगर जल्द मौसम में सुधार नहीं हुआ तो पौधे भी सूख जाएंगे। जिगीना हबीबुर गांव निवासी किसान गुरुप्रसाद और बड़हरा गांव निवासी किसान फैसल ने कहा कि इस बारिश से किसानों का नुकसान ही नुकसान हुआ है। सब्जी की खेती पर बुरा असर पड़ा है। साथ ही धान की खेती के लिए जुताई की तैयारी चल रही थी अब बारिश के कारण रुक गई। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भड़रिया, पिकौरा, भरवठिया, बिथरीया, असनहरा, हजीरवा आदि नदी किनारे के गांव पर सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। किसानों के कमाई का यही मुख्य जरिया है। दो दिनों से हुई बारिश से खेती पर प्रतिकूल असर पड़ा है। सब्जी की खेती करने वाले किसान जगदीश, कल्लू, करम हुसैन, सद्दाम, मुबारक, शमशेर, इमाम अली, मुनीर, आजम आदि किसानों ने कहा कि ऊपर से बारिश के वजह से टमाटर के पौधे दोनों सड़ने लगे हैं। वहीं कोरोना के कारण लॉकडाउन में व्यापारी भी खरीद करने नहीं आ रहे हैं। बारिश के वजह से करेला, मिर्च भिंडी, बोड़ा और बैंगन की खेती लगभग चौपट हो गई हैं। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी मदद दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें...
बेरहम: मास्क नहीं लगाया तो पुलिसवालों ने महिला को लात-घूंसों से पीटा, बाल पकड़ सड़क पर घसीटा
जन्मदिन: 25 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं JR NTR, लग्जरी कारों के कलेक्शन का नंबर भी 9999
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
हां नहीं
Latest Video
city & states siddharthnagar It rained heavily four years of broken record
अमर उजाला की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए लाइक करें
विज्ञापन
भारत का नं 1 तेल जो बालों को फिर से सिर्फ एक हफ्ते में उगाता है
अगर आप अपने बालों के टूटने झड़ने और डैंड्रफ से परेशान हैं और अपनी इस समस्या का समाधान चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि असरदार Herbal Hair Oil मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बाल ना सिर्फ मजबूत होंगे बल्कि चमकदार और मुलायम भी बनेंगे।
Natural Hair Loss Products
|
Sponsored
The Cost of Apartment in Los Vegas Might Surprise You.
Los Vegas Apartments | Search Ad
|
Sponsored
Dubai Investment Properties Might Surprise You
Propet In Dubai | Search Ads
|
Sponsored
Recommended
India News
कोरोना: पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता, बोलीं- कठपुतली की तरह बैठे थे सारे सीएम, मुझे बोलने नहीं दिया
20 मई 2021
Chitrakoot
चित्रकूट जेल गैंगवार: पूछताछ में रो पड़े पांचों बंदी, गोलीकांड से पहले अंशू ने 10 बंदियों को मुर्गा बना दी थी गालियां
20 मई 2021
ADVERTORIAL
इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए हमदर्द इंडिया की खास पहल, अबतक हजारों लोग बन चुके हैं हिस्सा
India News
जज्बा: फेफड़ों में 90% इंफेक्शन, ऑक्सीजन 70 से नीचे, जानें इन युवाओं ने कैसे दी कोरोना को मात
20 मई 2021
Do You Speak English? Work a USA Job From Home in India
USA Work | Search Ads
|
Sponsored
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Downloads
Follow Us
Today's e-PaperDelhi Lucknow Dehradun
Read the latest and breaking Hindi news on amarujala.com. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. Register with amarujala.com to get all the latest Hindi news updates as they happen.
Other Properties: Firkee My Result Plus SSC Coaching My Jyotish
About Us Advertise with us Careers Privacy Cookies Policy Contact Us Terms and Conditions Products and Services RSS Feeds Sitemap Code of Ethics Delete All Cookies
© 2020-21 Amar Ujala Limited
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
खूब बरसे बादल, टूटा चार साल का रिकार्ड Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें। TRY NOW शहर चुनें Home › Uttar Pradesh › Siddharthnagar › It Rained Heavily, Four Years Of Broken Recor...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें