Hindi News (हिन्दी समाचार) Website, Watch Live Tv Coverage, Latest Khabar ,Breaking News In Hindi Of India World ,Sports ,Businesses Films
ABP News - Hindi News
ABP News - Hindi News
होम
लखनऊ
देहरादून
वाराणसी
कानपुर
आगरा
मेरठ
नोएडा
प्रयागराज
गाजियाबाद
Home UP & UK
यूपी: पंचायत चुनाव में मिली हार पर बीजेपी ने किया मंथन, सामने आए ये तीन कारण
अनुभव शुक्ला
Last Updated: 10 May 2021 11:53 AM (IST)
यूपी में पंचायत चुनाव में मिली हार पर बीजेपी नेताओं ने एक बैठक के दौरान मंथन किया. बैठक में बीजेपी नेताओं ने हार पर चर्चा की. इस दौरान बीजेपी की हार के तीन कारण सामने निकलकर आए.
यूपी: पंचायत चुनाव में मिली हार पर बीजेपी ने किया मंथन, सामने आए ये तीन कारण
BJP
लखनऊ. यूपी में पंचायत चुनाव मिली हार को लेकर बीजेपी में मंथन हुआ है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पंचायत चुनाव से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली हार को लेकर मंथन किया गया. मंथन में बीजेपी की हार के तीन कारण सामने निकलकर आए.
ये तीन कारण हैं-
कोरोना के चलते जनप्रतिनिधि प्रत्याशियों के प्रचार में नहीं निकल पाए इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ा
ग्राम प्रधान के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव एक साथ होने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा
पार्टी का जो ग्रास रूट वर्कर था, वह अपने चुनाव में प्रधानी बीडीसी में लगा रहा, जिसके चलते जिला पंचायत वार्ड के उम्मीदवार के प्रचार में सक्रियता नहीं दिखा पाए.
इसके अलावा बैठक में कुछ क्षेत्रीय अध्यक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि कहीं ना कहीं अति आत्मविश्वास की वजह से भी नुकसान उठाना पड़ा है. क्योंकि कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को लग रहा था की सरकार होने का फायदा मिलेगा और इसलिए कई जगहों पर उम्मीदवारों ने चुनाव को हल्के में लिया जिसका नतीजा यह हुआ कि चुनाव में हार मिली.
इस वजह से खुश है बीजेपी!
हालांकि बैठक में इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई कि ग्राम प्रधान के पद पर ज्यादातर गांव में बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की है. इसका फायदा पार्टी को अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनाव में जरूर मिलेगा.
इस रणनीति पर होगा काम
बीजेपी ने यह भी रणनीति तय की है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की जा सके. अब पार्टी पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों का चयन करेगी और उसके बाद प्रदेश के 826 ब्लॉक में होने वाले ब्लॉक प्रमुख के पद पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी.
ये भी पढ़ें:
अस्पतालों में अव्यवस्था से भड़के केंद्रीय मंत्री, योगी को पत्र लिखकर कहा- अधिकारी फोन नहीं उठाते
यूपी: बागपत में कफन के सात चोर गिरफ्तार, मुर्दों के कपड़े चुराकर स्टीकर लगाते थे... फिर बाजार में बेचते थे
पढ़ें आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) देश के सबसे विश्वसनीय न्यूज़ चैनल ABP न्यूज़ पर - जो देश को रखे आगे.
- - - - - - - - - Advertisement - - - - - - - - -
TRENDING NOW
हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ
19 Minutes ago
India Corona Cases Update: पिछले 24 घंटे में तीन लाख 66 हजार नए मामले, 3754 लोगों की मौत
2 Hour ago
पश्चिम बंगालः ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
1 Hour ago
भारत के कोविड-19 संकट पर फाउची की सलाह, कहा- केवल टीकाकरण ही है दीर्घकालीन हल
2 Hour ago
ऑक्सीजन सिलिंडर जमाखोरी के मामले में आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी- दिल्ली पुलिस सूत्र
1 Hour ago
Explainer: Corona को हराने के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स, कॉल पर मिलेगी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन या दवाइयों की सूचना
1 Hour ago
ABOUT US | ADVERTISEMENT| PRIVACY POLICY
© Copyright 2008-17, ABP News. All rights reserved.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
खूब बरसे बादल, टूटा चार साल का रिकार्ड Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें। TRY NOW शहर चुनें Home › Uttar Pradesh › Siddharthnagar › It Rained Heavily, Four Years Of Broken Recor...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें