Hindi News (हिन्दी समाचार) Website, Watch Live Tv Coverage, Latest Khabar ,Breaking News In Hindi Of India World ,Sports ,Businesses Films
Bearking News
लाइव टीवी
और पढ़ें :
हेमा मालिनी ने जया बच्चन के बॉलीवुड बयान पर तोड़ी चुप्पी
हेमा मालिनी ने जया बच्चन के बॉलीवुड बयान पर तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट
आईपीएल 2021
शहर
राशिफल
आध्यात्म
लाइफस्टाइल
रेसिपी
हरियाणवी
एक्सक्लूसिव
देश
बिजनेस
स्पोर्ट्स
क्रिकेट
विधानसभा चुनाव 2021
ऑटो
ट्रेंडिंग/वायरल
टेक एंड गैजेट्स
क्राइम
हेल्थ
दुनिया
साइंस
एजुकेशन
सरकारी नौकरी
भोजपुरी
पंजाबी
Hindi News
Lucknow Samachar
Uttar Pradesh vaccination People of 18 to 44 age group will get Covid vaccine from Monday in 18 districtsपिछलाअगला
Uttar Pradesh: 10 मई से यूपी के 18 जिलों में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को लगेगी वैक्सीन
Updated May 07, 2021 | 22:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटलउत्तर प्रदेश में युवाओं को वृहद स्तर पर कोरोना टीका लगाने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने में अधिकारी जुट गए हैं।
vaccine
टीकाकरण अभियान जारी
लखनऊ: योगी सरकार कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को सोमवार से और आधिक रफ्तार देने जा रही है। प्रदेश के 7 जिलों में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू कर चुकी योगी सरकार सोमवार को 11 और जिलों में वैक्सीनेशन शुरू करने जा रही है। अभियान की तैयारी को लेकर समस्त अधिकारियों को होम वर्क पूरा करने और चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में वृहद स्तर पर शुरू होने वाले इस टीकाकरण अभियान से खासकर 18 साल से ऊपर के युवाओं को बहुत फायदा मिलेगा। इसके साथ ही शनिवार को नोएडा अथॉरिटी की ओर से क्रायोजेनिक टैंकरों का टैंडर जारी होने के बाद कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने में आसानी हो जाएगी।
योगी सरकार की ओर से टीकाकरण को तेज गति प्रदान करने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जीतना काफी आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 18 जिलों में सोमवार स शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए अस्पतालों में अलग बूथ बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में करीब 07 हजार बूथों पर टीकाकरण चल रहा है। 18 महानगरों में कोविड टीकाकरण शुरू होने के बाद बूथों की संख्या भी काफी बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि योगी सरकार ने एक मई से प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले सात जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया था। पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मेरठ में टीकाकरण शुरू किया गया था।
टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा
टीकाकरण में शामिल जनपदों के युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान युवाओं को टीकाकरण के लिए मनपसंद स्लॉट व अस्पताल चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा। युवाओं में योगी सरकार की ओर से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को लेकर काफी उत्साह है। उनकी ओर से बराबर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। कोरोना के खिलाफ शुरू हुए महायुद्ध में टीकाकरण सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा है।
Advertising
Ad
Advertising
टीकाकरण में 18 और 45 से ऊपर लोगों को डोज देने में यूपी पहले स्थान पर
योगी सरकार की ओर से चलाए जा रही वृहद टीकाकरण अभियान में अभी तक 45 आयु वर्ग के ऊपर वालों को सर्वाधिक डोज देने में उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड बना लिया है। अन्य प्रदेशों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में टीकाकरण अभियान के दौरान 45 साल के ऊपर वाले लोगों को कुल कुल 1,34,20,100 डोज लगाई गई। जिसमें 1,07,65,528 लोगों को पहली डोज और 26,64, 652 लोगों को दूसरी डोज शामिल है। इतना ही नहीं 18 साल से ऊपर के युवाओं को भी गुरुवार तक 85,566 वैक्सीन की डोज देने में उत्तर प्रदेश ने अन्य प्रदेशों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
Loading ...
Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।
लोकप्रिय वीडियो
Loading video
DRDO ने विकसित की कोविडरोधी दवा, मिल गई आपात इस्तेमाल की मंजूरी, इस तरह होगी कारगर
View full site
© 2021 Bennett, Coleman & Company Limited
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
खूब बरसे बादल, टूटा चार साल का रिकार्ड Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें। TRY NOW शहर चुनें Home › Uttar Pradesh › Siddharthnagar › It Rained Heavily, Four Years Of Broken Recor...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें